फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में रविवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों को होम आइसोलेट करा दिया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच की गई। आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को कोरोना जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि बलहा, कैसरगंज और पयागपुर निवासी एक-एक युवक पॉजिटिव मिला है। तीनों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को कोरोना जांच की गई।
नानपारा सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 50 एंटीजन व 50 आरटीपीसीआर जांच की गई। सीएचसी चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव 61 एंटीजन व 61 आरटीपीसीआर जांच हुई। मोतीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया 52 एंटीजन व 46 आरटीपीसीआर जांच हुई। जरवल सीएचसी के एआरओ आरपी कनौजिया ने बताया कि 54 एंटीजन व 54 आरटीपीसीआर जांच की गई। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ल ने बताया कि 50 एंटीजन व 38 आरटीपीसीआर जांच हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें