बहराइच नगर में रविवार को घर में छठ पूजा करतीं महिलाएं।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। हलछठ की पूजा रविवार को घरों में परंपरागत तरीके से की गई। पुत्रों के दीर्घायु की कामना के साथ सुबह से ही घर की महिलाओं ने पूजा-अर्चना की तैयारियां तेज कर दी थीं। महिलाओं ने हलछठ की पूजा करते हुए परिवार के लोगों को प्रसाद बांटा।
हलछठ का पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। पूजा के लिए सामान की खरीदारी पहले से ही शुरू कर दी गई थी। रविवार की सुबह से ही घर की महिलाएं तैयारियों में जुट गई थीं। सुबह हलछठ की पूजा के लिए निर्धारित देवस्थान पर महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। घर के अंदर बने पूजा स्थानों पर विधिविधान के साथ महिलाओं ने पूजा की। दही, तिन्नी के चावल, महुआ आदि से भोग लगाया गया, जिसके बाद परिवारीजनों को प्रसाद बांटा गया। शहर के साथ ही ग्रामीण अंचलों में भी हलछठ की पूजा की गई। रिसिया, नानपारा, महसी आदि इलाकों में पूजा-अर्चना की धूम रही।