बौंडी के सिलौटा घाट पर बाढ़ आपदा से बचाव के लिए मॉकडि्रल करते जवान।
बहराइच। महसी के सिलौटा स्थित रामघाट, कैसरगंज के पत्तेसिपाह स्थित घाघराघाट और नानपारा तहसील के बौंडी में सरयू नदी का प्रकोप है। बृहस्पतिवार को तीनों स्थानों पर कुछ लोग डूबने लगे, जिन्हें बचाने के लिए एनडीआरएफ के जवान नदी में कूद गए। किसी तरह लोगों को बाहर निकाला गया। मौके पर ही उनका स्वास्थ्य टीम ने इलाज किया। यह कोई हादसा नहीं बल्कि मौका था बाढ़ की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित मॉकड्रिल का।
ग्राम सिलौटा में आयोजित मॉकड्रिल रामघाट पर आयोजित हुई। यहां सरयू नदी में एक नाव पलट गई थी, उसमें सवार सभी लोग डूबने लगते हैं और खुद को बचाने के लिए लोगों से मदद मांगते हैं। मदद की पुकार सुनकर पलक झपकते ही निरीक्षक दीपक मंडल के नेतृत्व में एनडीआरएफ 11वीं बटालियन के जवान मोटरबोट पर सवार होकर नदी के बीच पहुंच गए और लाइफ जैकेट को पानी में फेंक कर डूबते हुए लोगों को मोटरबोट में सवार कर उन्हें सुरक्षित नदी के किनारे लेकर आ गए।
यहां पशुओं को रेस्क्यू करने का भी अभ्यास किया गया। इस दौरान प्रभारी के तौर पर सीआरओ देवेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे। इसी प्रकार कैसरगंज के ग्राम तप्पेसिपाह स्थित घाघरा घाट पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम राम दयाल और तहसील नानपारा के ग्राम बौंडी में एसडीएम मिहींपुरवा (मोतीपुर) प्रकाश सिंह की मौजूदगी में मॉकड्रिल की