फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि बोले, अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर हुई चार हत्याओं से जनप्रतिनिधि काफी आक्रोशित हैं। जनप्रतिनिधियों ने कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए अपराधियों को बेखौफ बताया। जनप्रतिनिधियों ने अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर घटना के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

ताबड़तोड़ घटना से डर का माहौल
जिस तरह से दो दिन के अंदर फखरपुर थाना क्षेत्र में चार लोगों की हत्या हुई है। ऐसे स्थिति मेें ग्रामीण डरे हुए है। उनके अंदर भय बना हुआ है। पुलिस प्रशासन को तत्काल प्रभाव से सारी टीमें लगाकर खुलासा करना चाहिए। लापरवाह पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई करनी चाहिए। -प्रमोद सिंह जादौन, सपा नेता
जिले में कानून-व्यवस्था ध्वस्त
फखरपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना ने यह साबित कर दिया है कि जिले की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों के अंदर पुलिस का तनिक भी भय नहीं है। इसीलिए बेखौफ अपराधी ताबड़तोड़ हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है और पुलिस उनको पकड़ने में सफलता हासिल नहीं कर पा रही है। -अजय गौतम, जिलाध्यक्ष बसपा
विज्ञापन

अपराधियों पर नहीं है पुलिस का शिकंजा
जिले में अपराधी निडर होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे है। अपराधियों पर शिकंजा कसने वाली पुलिस अपराधियों को पकड़ तक नहीं पा रही है। भाजपा सरकार का दावा फखरपुर की घटना ने फेल कर दिया। अपराधियों पर शिकंजा कसने में सरकार व पुलिस प्रशासन दोनों फेल है। -आदर्श अग्रवाल, शहर अध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें