फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को आम बजट से सौगात मिलने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। केंद्र सरकार की ओर से शनिवार को संसद में आम बजट पेश किया जाएगा। आम बजट के साथ ही रेल बजट भी सदन में प्रस्तुत होगा। आम बजट से जहां सरकारी कर्मचारियों व जनता को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं तराई के लोगों को रेल बजट पेश किए जाने पर रेल सेवाओं में इजाफा होने की भी आस लगी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से एक फरवरी को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। आम बजट के साथ ही रेल बजट भी पेश किया जाएगा। मंहगाई की मार झेल रही जनता को आम बजट से काफी कुछ राहत मिलने की उम्मीद लगी हुई है। सरकारी कर्मचारी जहां इनकम टैक्स के स्लैब के दायरे के बढ़ाए जाने की आस लगाए हुए हैं। वहीं युवाओं को रोजगार के नए अवसर खुलने की भी उम्मीद है। लगातार मंहगे हो रहे सामानों पर भी काफी राहत मिलने की संभावना है। हालांकि वित्त मंत्री का पिटारा खुलने के बाद ही जनता के सामने उम्मीदों पर किए गए निर्णय आ सकेंगे।
नानपारा-मैलानी पर कुछ नई कार्य योजना की उम्मीद
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के वन्यजीवों की ट्रेनों से कटकर हो रही मौतों के बाद हाईकोर्ट ने नानपारा से मैलानी के बीच ट्रेनों के बंद किए जाने का आदेश जारी कर दिया। आदेश की सूचना मिलने के बाद रेलवे ने वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश शुरू की है। संभावना जतायी जा रही है कि एक फरवरी को पेश होने वाले रेल बजट में ट्रेनों को बंद किए जाने के साथ ही नई कार्य योजना सामने आ सकती है। जिससे जनता को मुश्किलों का सामना न करना पड़ेगा।
विज्ञापन

लंबी दूरी की ट्रेनें चलने का इंतजार
बहराइच से गोंडा के बीच आमान परिवर्तन का काम पूरा हुए करीब डेढ़ साल से अधिक समय हो चुका है। बड़ी लाइन पर अभी महज दो अप और दो डाउन डेमू ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेल यात्रियों को उम्मीद है कि बहराइच से लंबी दूरी की ट्रेनें चलने का निर्णय बजट में हो सकता है।
जनता को मिले राहत
आम बजट जनता को राहत देने वाला हो। यह उम्मीद गृहणियां और व्यापारी जता रहे हैं। कैसरगंज निवासी गृहणी उमा मौर्य का कहना है कि घर की रसोई का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है। वित्त मंत्री के महिला होने के नाते वह उनका दर्द जरूर समझेंगी। छात्रा नैना श्रीवास्तव व रुखसाना बेगम ने कहा कि महिला सुरक्षा और रोजगार के दावे करने वाले सरकार से बजट में भी काफी कुछ मिलने की आस है। खाद-बीज व्यवसायी पयागपुर निवासी विनोद सिंह और गल्ला व्यवसायी सतेंद्र केडिया नेे कहा कि फुटकर व्यापार काफी प्रभावित हो रहा है। संभावना है कि बजट में छोटे व्यापारियों के हितों पर जरूर निर्णय लिया जाएगा। आयुर्वेदिक चिकित्सालय खजुरी के प्रभारी डॉ. बीएन मिश्र ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को भी बजट से कुछ न कुछ मिलने की उम्मीद लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें