फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डाॅक्टरों व फार्मासिस्टों की कमी से मरीजों को हुई परेशानी

Mon, 09 Dec 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 रिसिया के पीएचसी नरसिंहडीहा में आरोग्य मेला में मरीजों का परीक्षण करते चिकित्सक।
विज्ञापन
बहराइच/रिसिया/रुपईडीहा (बहराइच)। जिले के सभी 51 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कहीं डॉक्टरों की कमी, तो कहीं फार्मासिस्टाें की कमी से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मेले में सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी आदि से पीड़ित 1,400 मरीज पहुंचे। जिनका डॉक्टरों ने परीक्षण कर दवाएं दीं।
विज्ञापन

रिसिया ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नर्सिंगडीहा में रविवार की दोपहर 12:00 बजे गांव निवासी शिवानी (10), मूर्ति (12) को लेकर उसके परिजन पहुंचे। तीमारदार ने कहा कि साहब बिटिया को चार दिनों से सर्दी-जुकाम व बुखार है। दवा दे रहे हैं, लेकिन बुखार ठीक नहीं हो रहा है। दवा का असर खत्म होने के बाद फिर बुखार चढ़ जाता है, जिससे वे बहुत परेशान हैं। उनकी आपबीती सुन डॉ. जीशान ने कुछ जांचें कराईं। इसके बाद दवाएं दीं। कहा कि तीन दिन बाद फिर दिखा देना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मनपुर शंकर पुर में डॉ. शालिम मसूद ने सर्दी, जुखाम, बुखार व खांसी के 17 मरीजों की जांच कर दवाएं दीं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुपईडीहा में सुबह 11:00 बजे डॉ. रजनी गुप्ता मरीजों को परामर्श दे रही थीं। मरीज गुड़िया व वैष्णवी ने कहा कि दो दिनों से बुखार के साथ दस्त आ रहे हैं। इसपर डॉक्टर ने दवाएं दे दीं। यहां पर तीन महीने पहले फार्मासिस्ट का तबादला हो गया था। तब से फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं हो सकी है, जिससे मेले में आए मरीजाें को दवा लेने में काफली परेशानी हुई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में डॉक्टर की कमी के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें