फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी बस में ब्लोअर नहीं ले रहे डेढ़ गुना किराया

Tue, 19 Jan 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ/बहराइच (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में सफर के दौरान यात्रियों की कंपकंपी छूट रही है। साधारण बस तो दूर अधिकतर शताब्दी बसों में भी राहत के लिए सुविधाएं नहीं हैं।
विज्ञापन


यात्रियों ने मंगलवार को शताब्दी बस में ब्लोअर न होने पर हंगामा किया। यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि किराया तो साधारण बस से डेढ़ गुना वसूल रहे हैं, लेकिन सुविधाएं साधारण बस की भी नहीं हैं।

यात्रियों की नाराजगी को देख परिवहन अफसरों ने बस मालिक को नोटिस देकर शताब्दी बस का संचालन निरस्त कर दिया।

कैसरबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि कैसरबाग से लखनऊ और बहराइच के बीच चलने वाली दो शताब्दी बसों (यूपी 41 एटी 2406 एवं यूपी 41 एटी 2407) को पहले भी यात्री सुविधाएं पूरी न होने पर चेतावनी दी जा चुकी थी।
विज्ञापन


लेकिन मंगलवार को कड़ाके की ठंड के दौरान दोपहर 1.30 बजे यात्री लखनऊ से बहराइच जाने वाली शताब्दी बस में सवार हुए और ड्राइवर से ब्लोअर चलाने को कहा।

ड्राइवर ने जवाब दिया कि बस में ब्लोअर नहीं है तो यात्री भड़क गये और हंगामा करने लगे। यात्री शताब्दी बस में सफर करने पर साधारण बस का किराया देने पर अड़ गये।
विज्ञापन


इस पर कर्मियों ने यात्रियों को शताब्दी से उतार कर साधारण बस से भेजा और शताब्दी बस का संचालन निरस्त कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें