फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मात्र 25 बसों के सहारे यात्रियों को किया जा रहा है रवाना

Sat, 01 Feb 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बहराइच में शुक्रवार को रोडवेज बस अड्डे पर बसों के इंतजार में बैठे यात्री। 
विज्ञापन
बहराइच। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जिले के दोनों रोडवेज बस अड्डों से भेजी गईं ज्यादातर बसें अभी भी वहीं जाम में फंसी हुईं हैं। रास्ता बंद होने से बसें वापस नहीं आ रही हैं। बसों की कमी से अन्य जनपदों के लिए जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बसों की कमी से बहराइच-लखनऊ मार्ग पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि रोडवेज प्रशासन जैसे-जैसे बसें आ रही हैं सभी यात्रियों को बैठाकर वापस कर दिया जा रहा है। शुक्रवार को जिले के रोडवेज बस अड्डे पर बसों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। रोडवेज प्रशासन फिलहाल इन्हीं बसों के सहारे यात्रियों को गंतव्य तक रवाना किया जा रहा है। बसों की समस्या अभी एक से दो दिन तक बरकरार रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले के रोडवेज बस अड्डे 107 बसें और रूपईडीहा बस अड्डे से 50 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है। जिले का रोडवेज प्रशासन महाकुंभ में श्रद्धालुओं के जाने के लिए 70 बसों और रूपईडीहा रोडवेज प्रशासन ने 30 बसों को लगाया था जबकि श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिले से 15 बसें अतिरिक्त लगाकर प्रयागराज रवाना किया गया था। इसके बाद भी अयोध्या से प्रयागराज तक जाने वाले मार्ग पर जाम की समस्या बनीं हुई है।
इसलिए जिले से भेजी गई बसों की वापसी में परेशानी उठानी पड़ रही है। गत बृहस्पतिवार को जिले के रोडवेज बस अड्डे पर महज 14 बसें ही बची हुईं थी। शुक्रवार को बसों की संख्या बढ़कर 25 हो जाने के बार रोडवेज प्रशासन कुछ राहत की सांस ली जरूर ली है लेकिन अभी समस्या बनीं हुई है। हालांकि शुक्रवार को रोडवेज परिसर पर यात्रियों की आमद कम दिखाई दी। इसके बावजूद बसों की कमी का असर यात्रियों पर जरूर दिखाई दिया। रोडवेज प्रशासन यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसलिए जिस रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा हो जाती है, वहां के लिए तत्काल बसों को लगाकर रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन


जाम से बसों की नहीं हो पा रही है वापसी
प्रयागराज से अयोध्या मार्ग पर अभी भी जाम की स्थित बनी हुई है। इसलिए प्रयागराज गई बसों का वापस आने में कुछ परेशानी आ रही है। हालांकि अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगी है। जो बसें रोडवेज परिसर में मौजूद उसे यात्रियों को मुकाबले मार्गों पर संचालित किया जा रहा है। प्रयागराज जाने के लिए मौजूदा समय यात्रियों की संख्या में काफी कमी आ गई है। संभवत: दो दिन में पुन: प्रयागराज जाने के लिए यात्रियों की इजाफा हो जाए। इसके लिए तैयारी पूरी है।
विज्ञापन

ज्ञान चंद्र, एआरएम रूपईडीहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें