फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जिला समाज कल्याण अधिकारी के विरुद्ध सीडीओ को कार्रवाई के निर्देश

Sat, 01 Feb 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सीएम डैश बोर्ड व जन सुनवाई पोर्टल की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में हुई। इस दौरान जिलाधिकारी के सामने कई विभागों की शिथिलता उजागर हुई है। इससे नाराज डीएम मोनिका रानी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी समेत कई अफसरों व कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। इनमें से किसी का वेतन रोका गया तो किसी को प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान पाया गया कि समाज कल्याण विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक तरीके से नहीं किया गया। साथ ही छात्रवृत्ति धनराशि प्रेषण में विलंब व पेंशन लाभार्थियों की केवाईसी पूर्ण न होने पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सीडीओ मुकेश चंद्र को निर्देशित किया।
बैठक में अनुपस्थित रहने पर सहायक श्रमायुक्त का अग्रिम आदेश तक वेतन बाधित करने व आख्या गुणवत्तापूर्ण न होने पर एडीओ पंचायत बलहा को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि से दंडित किए जाने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में जल निगम से प्राप्त होने वाली आख्या संतोषजनक न होने व मौके की फोटो न प्रेषित किए जाने से नाराज डीएम ने विभागीय अधिकारियों व लिपिकीय संवर्ग का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी कि प्रकरणों का निस्तारण नवीन शासनादेश के अनुसार करें। स्पेशल क्लोज से संबंधित प्रकरणों में पूरी जांच पड़ताल कर शिकायतकर्ता से वार्ता के बाद ही संतोषजनक फीडबैक मिलने के बाद ही स्पेशल करें। उन्हाेंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी दशा में जिले की रैंकिंग बिगड़ने न पाए। इस मौके पर एडीएम, सीआरओ, एएसपी नगर, नगर मजिस्ट्रेट तथा सीएमओ समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें