फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
बहराइच के पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को पर्चा लीक करने वाले पकड़े गए आरोपियों के साथ प्रेसवार्? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा का पेपर लीक किए जाने के मामले में जांच के दौरान पुलिस ने सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक स्कूल के प्रधानाचार्य व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उनके पास से प्रश्नपत्रों की छाया प्रति, हल किए गए सवाल आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। 27 फरवरी की सुबह की पाली में आयोजित हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा का पेपर विशेश्वरगंज के रामानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमराई से लीक होने की सूचना मिली। जिसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र पांडेय ने दरगाह थाने में मुकदमा दर्ज कराया। केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
एसओजी प्रभारी मधुपनाथ मिश्रा व दरगाह के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज की टीम ने बख्शीपुरा रेलवे क्रॉसिंग के तिराहे मंदिर के पास से बख्शीपुरा निवासी प्रमोद तिवारी, शिवा और गोंडा जनपद के खरगूपुर थाना अंतर्गत नरायनपुर माफी गांव निवासी संदीप तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए प्रमोद तिवारी विशेश्वरगंज के अमराई स्थित रामानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य हैं।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों के पास से दो सेट सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पत्र की छाया प्रति, सामाजिक विज्ञान प्रश्नपत्र के एक सेट की छाया प्रति जिसमें बहु विकल्पीय प्रश्नों पर टिक लगा रखा गया था। इसके अलावा एक सेट छाया प्रति लिखित हल किए गए सवालों की बरामद हुई। इनके पास से तलाशी के दौरान तीन मोबाइल और 1370 रुपये बरामद हुए। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए गिरोह के लोगों को जेल भेज दिया गया है।
तो रुपये लेकर मोबाइल पर भी भेजा था पेपर
एसपी ने बताया कि पेपर को आउट करने वाले संगठित गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए कड़ाई से पूछताछ की गई तो इनके द्वारा बताया गया हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान के पेपर को सील तोड़कर उसे निकाल लिया गया था। इसके बाद मोबाइल से फोटो खींचकर कुछ लोगों को वाट्सएप किया गया। जबकि फोटो स्टेट भी करा लिया गया था। इन लोगों के द्वारा नकल कराने के लिए रुपये भी लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें