फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल कराने वाले स्कूलों की मान्यता होगी खत्म : डिप्टी सीएम

विज्ञापन
बहराइच में शनिवार को जीआईसी बोर्ड परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डिप्टी सीएम दिनेश कुमार शर्म? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। यूपी बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण करने के लिए शनिवार को दोपहर बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा बहराइच पहुंचे। कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद डिप्टी सीएम ने पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि नकल कराने वाले विद्यालयों की मान्यता समाप्त की जाएगी। नकल माफिया के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। किसी भी ताकतवर इंसान को भी बख्शा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा दोपहर बाद करीब तीन बजे हेलीकॉप्टर से बहराइच पहुंचे। पुलिस लाइन से उतरने के बाद सबसे पहले डिप्टी सीएम महाराज सिंह इंटर कॉलेज पहुंचे और उन्होंने परीक्षा केंद्र में द्वितीय पॉली में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परीक्षा पर पूरी तरह से नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने राजकीय इंटर कॉलेज औैर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चल रही परीक्षाओं का भी निरीक्षण किया।
डिप्टी सीएम ने पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार ने शिक्षा में परिवर्तन के लिए पूरे साल काम किया है। ढाई महीनेे तक बोर्ड परीक्षा चलने की परंपरा थी। इसे समाप्त करते हुए महज 15 दिन के अंदर इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को खत्म कर लिया गया है। एक सप्ताह में हाईस्कूल की परीक्षाएं भी खत्म हो जाएंगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि पूरे प्रदेश में कहीं भी बोर्ड का पर्चा आउट नहीं हुआ है। महज अफवाह फैलाई गई है। डिप्टी सीएम ने कहा कि नकल कराने वाले विद्यालयों की मान्यता समाप्त किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। नकल माफिया को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

प्रियंका के सवाल पर दिया जवाब
कांग्रेस की पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर किए गए ट्वीट पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर जमीन पर वह दिखाई दें तो वास्तविकता पता चले। हम जमीन पर भी चल रहे हैं और ट्विटर पर भी हमारा भरोसा है। हम जनता के बीच जाकर अपने कामों को रख रहे हैं। लेकिन कुछ लोग महज एसी कमरों में बैठकर सरकार पर सवाल खड़ा करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
संकलन केंद्र का भी लिया जायजा
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बनाए गए संकलन केंद्र का निरीक्षण किया। डिप्टी सीएम ने सभी कॉपियों को अच्छी तरीके से सील कर उन्हें रखे जाने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी शंभु कुमार, पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा, डीआईओएस राजेंद्र पांडेय के साथ उन्होंने ऑनलाइन मॉनिटरिंग सेल का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें