फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बकरी को उठा ले गया तेंदुआ

Wed, 25 Jan 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
तेंदुए को कुएं से निकाला - फोटो : ANI
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के अंतर्गत रामपुर रेतिया गांव निवासी एक ग्रामीण के घर से मंगलवार की रात जंगल से  आया तेंदुआ बकरी को उठा ले गया। इस मामले में रात मेें ही रेंज कार्यालय पर सूचना दी गई, लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज के अंतर्गत रामपुर रेतिया गांव निवासी रामप्रसाद मंगलवार की रात परिवारीजनों के साथ घर के अंदर सो रहे थे। प्रतिदिन की तरह उन्होंने अपनी बकरियों को आंगन में बांध दिया था।

इसी बीच देर रात करीब 11 बजे जंगल से आया तेंदुआ छलांग लगाकर आंगन में पहुंच गया। मवेशियों की छटपटाहट पर परिवारीजनों की नींद खुल गई। सभी ने खिड़की से झांका तो तेंदुए को देखकर सहम गए। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद गांव के लोगों ने भी हांका लगाया। जिसके चलते तेंदुआ एक बकरी को जंगल की ओर घसीट ले गया। इस मामले में रात में ही रेंज कार्यालय पर सूचना दी गई, लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें