फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तीन साल बाद की संसाधनविहीन है पंचायत भवन

Thu, 02 Jan 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
तेजवापुर के भटपुरवा में स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय।
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटपुरवा में बना पंचायत संसाधनों के अभाव में निष्प्रयोज्य साबित हो रहा है। पंचायत भवन पर तैनात पंचायत सहायक हिना ने बताया कि लगातार तीन साल से संसाधनों की मांग की जा रही लेकिन नहीं मिल रहा। दबाव बनाने पर ग्राम प्रधान पर हटाने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन

पंचायत सहायक हिना ने बताया कि भवन में इनवर्टर, बैटरी, सीसीटीवी कैमरे, स्टेशनरी, अलमारी, पंच पेपर, बिजली, बीएलई आईडी का रिचार्ज, कुर्सी, मेज, हाईस्पीड इंटरनेट आदि की व्यवस्था होनी थी ताकि ग्रामीणों को गांव में उनके जरूरी प्रपत्र मिल सकें और उन्हें दौड़ना न पड़े। लेकिन संसाधनों के अभाव में ग्रामीणों को वापस लौटना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि मंगलवार की शाम फिर संसाधनों की मांग की गई, तो ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने हटाने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि की शिकायत एडीओ पंचायत रामकुमार से की है। कई बार लिखित व मौखिक शिकायत सचिव महेंद्र कुमार से भी की गई है, लेकिन कार्रवाई शून्य है। इस संबंध में एडीओ पंचायत राजकुमार ने कहा कि प्रकरण की जानकारी हुई है, जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें