फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पर्यटकों ने कतर्नियाघाट के बजाय गिरिजा बैराज पर मनाया नया साल

Thu, 02 Jan 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
गिरिजापुरी बैराज पर नववर्ष पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़।
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट पहुंचकर प्रकृति की गोद में सुकून का पल बिताना सभी की चाहत बन गई है। साल के अंत में भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं लेकिन मंगलवार को डीएफओ बी शिवशंकर ने कतर्नियाघाट को अचानक बंद कर दिया। इससे पर्यटकों में मायूसी छा गई। कुछ पर्यटक बुधवार को को इसके खुलने का इंतजार करने रुके। 20 गुना ज्यादा लोगों ने कैलाशपुरी पहुंचकर गिरिजा बैराज पर नया साल मनाया। इससे राजस्व की भारी क्षति हुई है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट पंहुचे लोगों ने निर्धारित शुल्क अदाकर जंगल सफारी तथा गेरुवा नदी में बोटिंग कर नव वर्ष मनाया लेकिन डीएफओ के आदेश से नाखुश हजारों की संख्या में पर्यटक व स्थानीय लोग नव वर्ष मनाने कतर्नियाघाट के बजाय जंगल के किनारे स्थित कैलाशपुरी गिरिजा बैराज पंहुच गए और वहीं पर नव वर्ष मनाया। काफी संख्या में लोगों के पंहुचने से बैराज के दोनों तरफ लगभग दो किलोमीटर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा हीरालाल कनौजिया सुजौली थाने की पुलिस के साथ कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाते नजर आए।

बैराज पर मेले जैसे रहा नजारा
सरयू नदी के उद्गम स्थल पर बने कैलाशपुरी बैराज पर कतर्नियाघाट घूमने आने वाला हर पर्यटक जरूर जाता है। प्रतिवर्ष लखीमपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी, सीतापुर आदि जिलों के साथ साथ स्थानीय ग्रामीण यहां घूमने के बाद कतर्नियाघाट जातें हैं। इस बार अधिकतर लोगों के यहां रुक जाने से कतर्नियाघाट में पर्यटकों की संख्या लगभग दो हजार तक रही जबकि कैलाशपुरी बैराज पर कई हजार की संख्या रही। डीएफओ के आदेश से आहत काफी पर्यटकों के कतर्नियाघाट न आने से राजस्व की भारी क्षति हुई है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट आए 18,00 पर्यटक
वन निगम के अनुभाग अधिकारी अक्षत सिंह ने बताया कि नव वर्ष पर कतर्नियाघाट में लगभग 1800 पर्यटक आए और अभी आ भी रहें हैं। सुविधानुसार सभी को जंगल सफारी और गेरुवा में बोटिंग कराई जा रही है। सहयोगी के रूप में वन निगम के नरेंद्र प्रताप सिंह व कल्लू लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें