केडीसी परिसर में बारिश के बाद हुआ जलभराव।
बहराइच। जिले में बृहस्पतिवार रात हुई बारिश के बाद शहर में लखनऊ रोड स्थित नाला उफनाने से इसका गंदा पानी किसान पीजी कॉलेज परिसर में भर गया है। परिसर में छात्र और छात्राओं के अलग-अलग छात्रावास तथा शिक्षकों के आवास हैं। गंदे पाने के जमाव से इन पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। इसे देखते हुए कार्यवाहक प्राचार्य ने डीएम को पत्र भेजकर राहत दिलाने की मांग की है।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. किसुनवीर ने बताया कि कॉलेज के दक्षिणी छोर पर नगर पालिका ने कच्चा नाला बनाया है। बृहस्पतिवार रात हुई बारिश के बाद से शिक्षक कॉलोनी तथा छात्र और छात्राओं के छात्रावास के आसपास गंदा पानी जमा हो गया है। उन्होंने डीएम अक्षय त्रिपाठी से मांग की है कि नगर पालिका परिषद को नाला पक्का करने तथा उसकी गहराई बढ़वाने का निर्देश दिया जाए।