फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गोंडा रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनकर तैयार, लोकार्पण कल

विज्ञापन
बहराइच में गोंडा मार्ग पर बन कर तैयार ओवरब्रिज।
विज्ञापन
बहराइच। शहर के गोंडा रोड रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया है। इसका उद्घाटन मंगलवार को क्षेत्रीय भाजपा सांसद डॉ. आनंद गोंड करेंगे। इस पुल की लंबाई 672 मीटर और लागत 26 करोड़ रुपये है। इस पुल के चालू हो जाने से लोगों को क्रॉसिंग बंद होने से उत्पन्न समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

शहर के डिगिहा से दोनक्का जाने वाले मार्ग पर सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड के आवास से क्रॉसिंग पारकर पुलिस लाइन तिराहा से पहले तक निर्मित इस पुल को लेकर काफी उतार - चढ़ाव की स्थिति रही। निर्धारित समय पर निर्माण न होने पर क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी से शिकायत भी की थी। जिलाधिकारी ने मौका मुआयना कर रेलवे और कार्यदायी संस्था राज्य सेतु निगम के अधिकारियों को अप्रैल तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया था।
उसके बाद निर्माण में तेजी आई और जिलाधिकारी को दी गई समय सीमा के दो माह बाद इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अब पूरा हुआ है। इसके साथ ही ओवरब्रिज के उद्घाटन की तिथि मुकर्रर हो गई है। सांसद कार्यालय के बैजनाथ रस्तोगी ने बताया कि 16 जून मंगलवार को सांसद आनंद गोंड पुल का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें