फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने बंद कराईं शहर की दुकानें, व्यापारियों से हुई बहस

विज्ञापन
बहराइच में रविवार को अस्पताल चौराहे पर पुलिस द्वारा बंद कराई गई दुकानें। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। सरकार की ओर से साप्ताहिक बंदी के आदेश को खत्म करने के बाद रविवार को कुछ जगहों पर व्यापारियों ने दुकानें खोल रखी थीं, मगर कानूनगोपुरा चौकी इंचार्ज ने गुरुनानक चौराहे से लेकर ब्राह्मणीपुरा चौराहे तक खुली सभी दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों को जमकर खरीखोटी सुनाई। चौकी इंचार्ज की यह बातें व्यापारियों को नागवार गुजरीं और व्यापारियों से लगभग आधे घंटे तक बहस हुई। आखिरकार चौकी इंचार्ज ने सब दुकानें बंद करा दीं। चौकी इंचार्ज के इस रवैये से व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद लोगों की बढ़ रही परेशानियों को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार व रविवार की बंदी समाप्त कर दी। सीएम के आदेश के बाद शहर के गुरुनानक चौक पर स्थित सभी दुकानदार अपनी दुकानें रविवार सुबह लगभग 10 बजे तक खोल कर बैठ गए थे। व्यापारियों के पास अचानक बाइक पर सवार होकर कानूनगोपुरा चौकी इंचार्ज अजय पांडेय पहुंचे और रौब दिखाते हुए दुकानें बंद करने का फरमान सुना दिया। बात चल रही थी, इसी बीच वह तानाशाही रवैया अपनाते हुए दुकानें बंद कराने पर आमादा हो गए। जब व्यापारियों ने विरोध किया तो बहस शुरू हो गई। काफी देर तक बहस होती रही। आखिरकार चौकी इंचार्ज ने वर्दी का रौब झाड़ते हुए सभी दुकानें बंद करा दीं। चौकी इंचार्ज के इस रवैये से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने चौकी इंचार्ज के इस रवैये की शिकायत एसपी ने करने की बात कही है।
साप्ताहिक बंदी के नियमों का कराया पालन
जिले में रविवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण व्यापारियों से दुकानें बंद करने की अपील की थी। उन्हें यह भी समझाया गया था कि दुकानें साप्ताहिक बंदी का दिन होने के कारण ही बंद करने के लिए कहा जा रहा है। व्यापारियों की ओर से लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

अजय पांडेय, चौकी इंचार्ज कानूनगोपुरा
बंदी का कोई आदेश नहीं
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जिले में अलग से कोई भी बंदी के आदेश नहीं दिए गए है। परंपरागत रूप से चली आ रही रविवार साप्ताहिक बंदी की व्यापारियों से अपेक्षा है। चौकी इंचार्ज के कहने का मतलब लोगों ने गलत समझ लिया होगा।
विज्ञापन

जय प्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें