बहराइच। आईटीआई में कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने अपने प्रधानाचार्य व चार अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट व लूट का आरोप लगाया है। इस मामले में सीजेएम कोर्ट ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। वहीं इसी मामले में आईटीआई के स्टोर कीपर ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर पहले ही एम मामला दर्ज कराया था।
सीजेएम कोर्ट में दिए गए शिकायती पत्र में आईटीआई के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी काजीपुरा निवासी पीड़ित अबुबक्र ने कहा कि दो मई को दोपहर करीब साढ़े पांच बजे जब वह अपनी ड्यूटी कर रहा था। रंजिश के कारण स्टोर कीपर अभय शर्मा, कार्यदेशक धर्मेंद्र कुमार व दो अन्य लोग आईटीआई प्रधानाचार्य स्मृति शर्मा की शह पर उसे मारने पीटने लगे। उसका मोबाइल व सोने की चेन लूट ली। इसकी शिकायत उसने अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में कोर्ट ने थाना रामगांव से रिपोर्ट तलब की थी। जिसमें थाने ने सूचना दी है कि आवेदक विवाद कर चला गया था, जबकि अभय शर्मा ने मामला दर्ज कराया है। इस शिकायत पर सीजेएम कोर्ट ने एफआईआर दर्ज कर जांच का आदेश दिया है।