फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पांच सीएचसी में ऑपरेशन शुरू, जिला मुख्यालय की दौड़ खत्म

Wed, 18 Oct 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/खैरीघाट (बहराइच)। जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जटिल ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। यहां चिकित्सकों की टीम तैनात की गई है। यदि नार्मल डिलीवरी नहीं हो रही है, तो फौरन चिकित्सकों की टीम सिजेरियन कर रही है। अभी तक यह सुविधा सिर्फ मेडिकल कॉलेज में ही मिल रही थी। इन जगहों पर सुविधा मिलने से क्षेत्रीय प्रसूताओं को इलाज के लिए अब जिला मुख्यालय नहीं भागना पड़ेगा।
विज्ञापन

दूर-दराज क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर इलाज मुहैया कराने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसका लाभ जिलेवासियों को मिल भी रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी के साथ ही कैसरगंज, पयागपुर, मोतीपुर सहित पांच एफआरयू (फर्स्ट रेफरल यूनिट) पर सिजेरियन की सुविधा प्रदान की गई है। बुधवार को भी महसी ब्लॉक के थैलिया निवासी सुनीता देवी (27) पत्नी राहुल, रायपुर निवासिनी सुब्रा (33) पत्नी इसराइल का सिजेरियन सिजेरियन हुआ है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

महसी सीएचसी अधीक्षक डॉ.मनु शर्मा व डॉ.सोमा सरकार महिला चिकित्साधिकारी, डॉक्टर तल्हा समसी एनेस्थीसिया की टीम द्वारा अब तक 45 महिलाओं का सफलतापूर्वक सिजेरियन किया जा चुका है। जिला शिक्षा स्वास्थ्य एवं सूचना अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले के पांच एफआरयू पर सिजेरियन की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मरीजों को इसका लाभ भी मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी, कैसरगंज, पयागपुर, मोतीपुर सहित पांच एफआरयू (फर्स्ट रेफरल यूनिट) हैं। यहां सिजेरियन की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। -डॉ.एसके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें