फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मरीज के साथ एक ही अटेंडेंट की हो अनुमति

विज्ञापन
चिकित्सालय का शनिवार को निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
बहराइच। जिले के प्रभारी व प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को महर्षि बालार्क चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्डों में भीड़ पर नियंत्रण के लिए निर्देश दिया कि वार्डों में एक मरीज के साथ एक ही अटेंडेंट को रहने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन



प्रभारी मंत्री ने इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू, ओपीडी, ईएनटी व मेडिसिन ओपीडी, औषधि वितरण केंद्र, हिंसक पशु हमलों के घायलों के लिए बने आइसोलेशन वार्ड, कैंसर वार्ड और ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। वार्डों में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि वार्डों में एक मरीज के साथ केवल एक अटेंडेंट को ही अनुमति दी जाए ताकि अनावश्यक भीड़ से इलाज में बाधा न उत्पन्न हो। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन



प्रभारी मंत्री ने साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष जताते हुए प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय खत्री और प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परितोष मिश्रा को निर्देश दिया कि दवाओं और संसाधनों की कमी न होने पाए। निरीक्षण के दौरान विधायक सुभाष त्रिपाठी, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह, सीडीओ मुकेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें