फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शिक्षकों के लिए ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के लिए स्थानांतरण एवं समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन तबादला नीति लागू करते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून निर्धारित की है, जबकि 30 जून तक स्थानांतरण आदेश जारी कर कार्यमुक्ति और नई तैनाती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने बताया कि बृहस्पतिवार को सभी प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी करते हुए पात्र शिक्षकों के आवेदन निर्धारित ई-मेल पर भेजने को कहा है। शासन की पारदर्शी ऑनलाइन नीति के तहत पहले चरण में सरप्लस शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा, जबकि दूसरे और तीसरे चरण में स्वेच्छा से स्थानांतरण चाहने वाले शिक्षकों के आवेदन पर विचार होगा।
डीआईओएस ने बताया कि नई व्यवस्था में विद्यालयों को तीन जोन में बांटा गया है। जिला मुख्यालय के निकट स्थित विद्यालय जोन-1, तहसील मुख्यालय के आसपास के विद्यालय जोन-2 और दूरस्थ विद्यालय जोन-3 में रखे गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नई नियुक्ति और तैनाती में जोन-3 को प्राथमिकता दी जाएगी तथा वहां न्यूनतम तीन वर्ष सेवा अनिवार्य होगी।
विज्ञापन



स्थानांतरण प्रक्रिया में दिव्यांग, गंभीर बीमारी से पीड़ित, सेना व अर्द्धसैनिक बलों में तैनात कर्मियों के पति-पत्नी, 58 वर्ष से अधिक आयु वाले तथा राष्ट्रीय या राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को विशेष वरीयता दी जाएगी। विभाग ने विद्यालयवार रिक्त पदों और सरप्लस शिक्षकों की सूची भी सार्वजनिक करने के निर्देश दिए हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन




ऐसे पूरी होगी तबादला की प्रक्रिया
12 जून : रिक्त पदों और सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी

18 जून : ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
25 जून : आवेदन परीक्षण और संस्तुति
30 जून : स्थानांतरण आदेश जारी, कार्यभार ग्रहण


इनको मिलेगी प्राथमिकता

दिव्यांग शिक्षक-शिक्षिकाएं
कैंसर, किडनी, लीवर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित कर्मचारी
सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ व आईटीबीपी कर्मियों के पति/पत्नी विधवा, तलाकशुदा महिला शिक्षिकाएं
58 वर्ष से अधिक आयु वाले शिक्षक
राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें