रिसिया क्षेत्र में निजी हॉस्पिटल सील कराते अधिकारी। - स्रोत : विभाग
बहराइच। जिले में अवैध नर्सिंगहोम तथा अस्पतालों के खिलाफ बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई की गई। इस दौरान नोडल अधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने छापा मारकर एक निजी अस्पताल को सील कर दिया, जबकि तीन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
नोडल अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि रिसिया बाजार और राजी चौराहा क्षेत्र में निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान राजी चौराहा स्थित पुनीत डाइग्नोस्टिक सेंटर को सील किया गया है, जबकि रिसिया बाजार स्थित गाजी हास्पिटल अनुज पॉली क्लीनिक व जच्चा-बच्चा केंद्र तथा राजभर डेंटल क्लीनिक राजी चौराहा को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब न देने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। नोडल अधिकारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।