फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता के तीन स्कूलों पर एक-एक लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। क्षेत्र के तीन विद्यालयों को बिना मान्यता के स्कूल संचालन पर दो बार नोटिस जारी की गई। इसके बाद भी स्कूलों का संचालन बंद नहीं किया गया। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने तीनों स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इस मामले में बीएसए के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य स्कूल संचालकों में हड़कंप है।
विज्ञापन

जिले में कई स्थानों पर बिना मान्यता के विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन सभी को नोटिस जारी की गई है। इसी तरह कैसरगंज विकास खंड में संचालित लाल बहादुर शिक्षण संस्थान कोड़री नेवाजिस अली कक्षा एक से पांच तक संचालित है। जबकि विमला देवी बाल विद्या मंदिर सिदरखा कक्षा छह से 10 तक व स्व. महंत बत्रादास बाल विद्या मंदिर कक्षा एक से आठ तक संचालित है।
खंड शिक्षा अधिकारी रमन सिंह ने बताया कि तीनों विद्यालयों की मान्यता नहीं है। इस पर पूर्व में विद्यालय प्रशासन को नोटिस जारी की गई थी, लेकिन विद्यालयों का संचालन बंद नहीं हुआ। इसके चलते शनिवार को निरीक्षण के दौरान स्कूल खुले मिलने पर प्रत्येक विद्यालय पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में उपजिलाधिकारी को जुर्माना वसूली के लिए पत्र भेजा गया है। साथ ही बीएसए के माध्यम से जिलाधिकारी को भी पत्र भेजकर स्कूलों पर कार्रवाई करने के लिए संस्तुति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें