फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एक तेंदुआ छोड़ा गया, दूसरे को रिहाई का इंतजार

विज्ञापन
कतर्नियाघाट में वन विभाग द्वारा पकड़ा गया तेंदुआ।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंतर्गत रामसहायपुरवा गांव में 14 सितंबर को पिंजरे में कैद हुए नर तेंदुए को बुधवार शाम कतर्नियाघाट के कोर जोन के जंगल में छोड़ दिया गया। उच्चाधिकारियों से रिहाई का आदेश मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित प्राकृतिक वास में पहुंचाया।
विज्ञापन

रामसहायपुरवा में तेंदुआ पकड़े जाने के बाद उसकी चिकित्सीय जांच कराई गई थी। जांच में स्वस्थ पाए जाने के बाद वन विभाग उच्चाधिकारियों के आदेश की प्रतीक्षा कर रहा था। इसी बीच 15 सितंबर को मोतीपुर रेंज के मिहींपुरवा चिकमंडी सिंचाई कॉलोनी में आबादी के पास लगाए गए पिंजरे में दूसरा नर तेंदुआ भी कैद हो गया। उसकी भी चिकित्सीय जांच कराई गई, जिसमें वह स्वस्थ मिला।
डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि दोनों तेंदुए चिकित्सीय जांच में स्वस्थ पाए गए हैं। रामसहायपुरवा में पकड़े गए तेंदुए को आदेश मिलने के बाद बुधवार शाम कोर जोन में छोड़ दिया गया है। चिकमंडी में पकड़े गए दूसरे तेंदुए की रिहाई के लिए उच्चाधिकारियों के आदेश की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें