फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एक जमीन की दो बार करवा दी रजिस्ट्री, केस दर्ज

Tue, 17 Jun 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। नानपारा तहसील में दोहरी रजिस्ट्री का मामला सामने आया है। मामले में लेखपाल व कानूनगो की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर महिला सहित चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौकसाहार निवासी स्वामीनाथ ने आरोप लगाते हुए बताया कि चौकसाहार स्थित अराजी गाटा संख्या-473 ख के दो स्वामी गोवर्धन और श्रीकांत थे। दोनों का जमीन पर आधा-आधा हिस्सा था। 24 फरवरी 2009 को गोवर्धन ने अपना आधा हिस्सा उन्हें बेच दिया। इसकी उन्होंने रजिस्ट्री भी करवा ली। लेकिन गोवर्धन ने तत्कालीन लेखपाल व रजिस्ट्रार कानूनगो के साथ मिलीभगत कर उक्त अराजी जमीन पर बतौर सह खातेदार खुद को दर्ज करवा लिया। वही जो हिस्सा उन्हें बेचा था उसका दोबारा पांच अक्तूबर 2018 को अपनी बहू संगीता देवी को बेच दिया। यह रजिस्ट्री उपनिबंधक कार्यालय नानपारा में क्रम संख्या 16138 पर दर्ज है।
धोखाधड़ी का पता चलने पर उन्होंने शिकायत की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने एसपी से घटना की शिकायत की। कोतवाल नानपारा रामाज्ञा सिंह ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें