फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

Fri, 02 Jan 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्तौरा। बहराइच–रामगांव रोड पर बृहस्पतिवार देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बढ़हिनबाग रामगांव निवासी कुलदीप (20) बृहस्पतिवार को बाइक से घर से निकले थे। महोत्तमपुर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कुलदीप के साथ बसौनामाफी रामगांव निवासी अरुण (20) और बाइक चला रहे अभिषेक (22) गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया, जहां इमरजेंसी में चिकित्सकों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। अरुण और अभिषेक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें