चितौरा (बहराइच)। रानीपुर थाना क्षेत्र के कटघरा कला गांव निवासी वृद्धा पर बृहस्पतिवार की सुबह मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। वृद्धा की चीख सुन दौड़े ग्रामीणों ने धुआं कर वृद्धा को बचाया और इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कटघरा कला गांव निवासी माया देवी (70) बृहस्पतिवार की सुबह नित्यक्रिया के लिए घर से निकली थीं। लेकिन घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही उन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। बचाव के लिए माया देवी चीख पड़ीं और इधर-उधर भागने लगीं। उनकी चीख सुन दौड़े परिजनों व ग्रामीणों ने आग जलाकर धुआं किया और वृद्धा को बचाया। परिजनों ने एंबुलेंस से उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इमरजेंसी में उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।