फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रपटा पुल का उद्घाटन, आवागमन शुरू

Fri, 14 Feb 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
महसी के जंगलपुरवा में पुल का उद्घाटन करते विधायक। 
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। विकास खंड क्षेत्र बाढ़ प्रभावित गांव पंचदेवरी के जंगलपुरा में बृहस्पतिवार को रपटा पुल व रिटेनिंग वाॅल का क्षेत्र के विधायक ने उद्घाटन किया। इसके बाद पुल को आवागमन के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन

विधानसभा महसी के पंचदेवरी स्थित जंगलपुरवा गांव बाढ़ग़्रस्त क्षेत्र में आता है। यहां बारिश के दौरान गांव में पानी भर जाता है। जिससे आसपास के गांवों में जाने के लिए संपर्क कट जाता था। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए कुछ माह पूर्व जगंलपुरवा गांव से गुजरने वाले रपटा पुल व रिटेनिंग वाॅल के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। एक सप्ताह पूर्व मनरेगा से निर्माण कराए जा रहे इस पुल का कार्य पूरा हुआ था।
बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेश्वर सिंह ने पुल पर लगे शिलापट्ट से परदा हटाकर व फीता काटकर पुल का आवागमन के लिए उद्घाटन किया। इस मौके पर बीडीओ महसी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि मनरेगा के तहत 26 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण कार्य कराया गया है। उन्होंने बताया कि पहले बाढ़ के दौरान आसपास के गांवों का संपर्क कट जाता था, लेकिन अब इसका निर्माण हो जाने से इस क्षेत्र की करीब एक हजार से अधिक की आबादी को इसका सीधे फायदा मिलने लगेगा। इस मौके पर अखंड प्रताप सिंह, रामनिवास जायसवाल, दिवाकर पांडेय सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें