कोदही गांव के संविलियन विद्यालय में बांटा गया पोषाहार।
फखरपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत कोदही गांव स्थित पहले व दूसरे आंगनबाड़ी केंद्र पर सोमवार को गर्भवती महिला, धात्री व किशोरियों को चना की दाल, रिफाइंड तेल व दलिया का वितरण किया गया।
कार्यकर्ता बबिता पाठक ने बताया कि धात्री व गर्भवती महिलाओं को एक किलो चने की दाल, 1.5 किलो दलिया और 455 ग्राम रिफाइंड का तेल दिया गया है। वहीं सात माह से तीन साल तक के बच्चों को एक किलो दाल, एक किलो दलिया व एक पैकेट तेल दिया गया है। इसी तरह तीन से छह साल तक के बच्चों को आधा किलो दाल व आधा किलो दलिया वितरित किया गया है। बबिता ने बताया कि इसमें छूटे हुए लोगों को अगले कार्य दिवस में पुष्टाहार वितरित किया जाएगा। इस दौरान शिक्षक रवींद्र कुमार मिश्र ने वहां मौजूद सभी महिलाओं व किशोरियों को खाने से पहले साबुन से हाथ अवश्य धोने व आसपास की जगह को साफ व स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। साथ ही कुपोषण से बचने के लिए संतुलित आहार लेने की सलाह दी।