फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने गांवों में चलाया स्वच्छता अभियान

Sat, 21 Mar 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के सिसई हैदर में एनएसएस के विशेष ​शिविर में श्रमदान करते स्वयंसेवी। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। किसान पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर ग्राम सिसई हैदर में शुक्रवार को पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन


स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं की विभिन्न टोलियों ने सिसई हैदर, चयनपुरवा और सिलौटा गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। प्रत्येक टोली का नेतृत्व एक नायक कर रहा है, जिससे कार्य व्यवस्थित रूप से संपन्न हो रहा है। छात्राओं ने ग्रामीण महिलाओं को और छात्रों ने पुरुषों को स्वच्छता के लाभ और व्यक्तिगत साफ-सफाई के तरीके विस्तार से समझाए।
विज्ञापन


कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीरज पांडेय ने बताया कि शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा भाव विकसित किया जा रहा है। इस दौरान डॉ. सीडी सिंह विसेन और डॉ. श्रेयात ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह और प्राचार्य प्रो. विनय सक्सेना ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाकर उनके प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें