फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एक अप्रैल से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Sat, 21 Mar 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर प्रथम अंतरविभागीय बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि डेंगू, मलेरिया और अन्य संचारी रोगों के प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि जिले में एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, जन-जागरूकता और बीमारियों से बचाव के उपायों पर विशेष बल दिया जाएगा। अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्वे करेंगी और संभावित लक्षण वाले मरीजों का विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी।

डीएम ने कहा कि अभियान की पहुंच से कोई भी गांव या मोहल्ला छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने नगर पालिका और पंचायत विभाग को नालियों की नियमित सफाई, एंटी-लार्वा छिड़काव, फॉगिंग और जलभराव वाले स्थानों पर चूना छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र, डॉ. संजय कुमार और अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें