राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्य की मतगणना सुबह सात बजे से शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश की ओर से जारी की गयी संशोधित अधिसूचना के अनुसार मतगणना के समय में परिवर्तन कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अभय ने बताया कि 13 दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना करने के आदेश जारी किए गए थे। हालांकि जल्दी अंधेरा होने की संभावना को देखते हुए चुनाव आयोग ने एक घंटे पूर्व ही मतगणना कराने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद अब सुबह सात बजे से मतगणना प्रारंभ कर दी जाएगी।