फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहमागहमी के बीच पोलिंग पार्टियां रवाना

Tue, 08 Dec 2015 10:17 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को चित्तौरा, पयागपुर और विशेश्वरगंज ब्लॉक मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां गहमागहमी के बीच रवाना हुईं। प्रशासन ने संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा बलों की सक्रियता बढ़ा दी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्लस संवेदनशील 120 से अधिक केंद्रों का निरीक्षण भी किया है।
विज्ञापन


विकास खंड पयागपुर के 220, चित्तौरा के 247 और विकास खंड विशेश्वरगंज के 211 पोलिंग बूथों पर मतदान होना है। चुनाव को देखते हुए चित्तौरा के लिए मंगलवार को शहर को गेंदघर मैदान से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिसमें काफी अव्यवस्था देखने को मिली। उधर विकास खंड विशेश्वरगंज मुख्यालय से भी पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिसमें पार्टियों के एक साथ नहीं होने से मतदान कर्मियों को अपने सहयोगियों की तलाश करनी पड़ी।

दूसरी तरफ विकास खंड पयागपुर से भी पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। इस दौरान वहां पर भी गहमागहमी की स्थिति रही। प्रशासनिक अधिकारियों ने अति संवेदनशील प्लस बूथों का जायजा लेते हुए सुरक्षा बलों को सतर्कता के साथ काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें