फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से संवाद कर खुश हुईं नोडल अधिकारी

विज्ञापन
कैसरगंज के प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान बच्चों से संवाद करतीं नोडल अधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। दो दिवसीय दौरे पर आई नोडल अधिकारी रेणुका कुमार ने चित्तौरा व कैसरगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद कर साफ-सफाई व पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने नोडल अधिकारी से बेहिचक बातचीत करते हुए सभी सवालों का जवाब दिया और हाथ धुलकर सफाई के बारे मेें जानकारी दी। नोडल अधिकारी बच्चों से संवाद करने के बाद काफी प्रसन्न हुईं। उन्होंने कैसरगंज में बच्चों के बैठने की व्यवस्था न होने पर फर्नीचर की व्यवस्था कराने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव राजस्व एवं बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन व नोडल अधिकारी रेणुका कुमार ने चित्तौरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फुलवरिया का निरीक्षण किया। विद्यालय में बनाए गए हैंडवाश स्टेशन में बच्चों की ओर से नोडल अधिकारी को हाथ धुलाई के बारे में बताया गया। नोडल अधिकारी ने कैसरगंज के प्राथमिक विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र खिलाफतपुर का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान शौचालय, मल्टीपल हैंडवाश, किचन, कक्ष-कक्षाएं व पुस्तकालय परिसर का निरीक्षण करते हुए विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था कराये जाने का सुझाव दिया। इसके बाद नोडल अधिकारी ने जरवल ब्लॉक के ग्राम मुस्तफाबाद में किसान शिव कुमार यादव की मशरूम की खेती का भी निरीक्षण किया। किसान ने बताया कि प्रतिदिन चार से पांच क्विंतल मशरूम की उपज हो रही है। 40 से 50 हजार रुपये की प्रतिदिन बिक्री हो रही है। इस मौके पर सीडीओ अरविंद चौहान, सीवीओ बलवंत सिंह, एसडीएम कैसरगंज रामजीत मौर्य, बीएसए एसके तिवारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शिव कुमार, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें