फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में नौ लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को नौ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य टीम ने 307 लोगों की एंटीजन जांच की और 294 लोगों के सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। लखनऊ से आई रिपोर्ट में जिले में नौ लोग पॉजिटिव मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शहर क्षेत्र के छह संक्रमित हैं। जबकि दो नवाबगंज व एक मिहींपुरवा ब्लॉक का निवासी है। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच के लिए कैंप लगाए गए। जरवल सीएचसी के एआरओ आरपी कनौजिया ने बताया कि क्षेत्र में 25 लोगों की एंटीजन जांच हुई और 55 का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया। मोतीपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि 60 लोगों की एंटीजन जांच हुई और 51 का सैंपल लखनऊ भेजा गया।
पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि 50 लोगों की एंटीजन जांच करने के साथ 44 का सैंपल लिया गया। विशेश्वरगंज के अधीक्षक डॉ. उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि 47 लोगों की एंटीजन जांच हुई और 55 का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया। सीएचसी नानपारा के अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 72 लोगों की एंटीजन जांच की गई और 52 का सैंपल लखनऊ भेजा गया। बलहा के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि 53 लोगों की एंटीजन जांच करने के साथ 37 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। सीएमओ ने बताया कि जिले में कुल 307 लोगों की एंटीजन जांच हुई, जबकि 294 का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें