फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

104 जोड़ों का हुआ विवाह

विज्ञापन
मिहींपुरवा ब्लाक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह में मौजूद जोड़े को आर्शीवाद देतीं विधायक। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले के 10 ब्लॉक मुख्यालयों में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन शुक्रवार को हुआ। सहकारिता मंत्री ने कैसरगंज और विधायकों ने अन्य स्थानों पर पहुंचकर नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

जिले के हुजूरपुर, मिहींपुरवा, रिसिया, चित्तौरा, तेजवापुर, फखरपुर, कैसरगंज, जरवल, शिवपुर व बलहा पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अनुसूचित जाति के 56, अन्य पिछड़ा वर्ग के 35, अल्पसंख्यक वर्ग के आठ तथा सामान्य वर्ग की पांच कुल 104 गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की बालिकाओं का विवाह उनकी सामाजिक व धार्मिक मान्यता एवं परंपरा, रीति-रिवाज के साथ कराया गया। विकास खंड जरवल, कैसरगंज व फखरपुर ब्लॉक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने नव जोड़ों को प्रमाण पत्र व आशीर्वाद दिया तथा उन पर पुष्प वर्षा भी की।
जरवल, कैसरगंज व फखरपुर ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश के सहकारिता मंत्री ने नवनिर्मित पंचायत भवनों एवं सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण कर स्वयं सहायता समूह को सौंपने की कार्यवाही की तथा ब्लॉक फखरपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र का वितरण भी किया गया। इसी प्रकार ब्लॉक पयागपुर, विशेश्वरगंज व हुजूरपुर के लाभार्थियों के लिए ब्लॉक मुख्यालय हुजूरपुर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, तेजवापुर व महसी के लाभार्थियों के लिए ब्लॉक तेजवापुर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक महसी सुरेश्वर सिंह तथा मिहींपुरवा व नवाबगंज के लाभार्थियों के लिए ब्लॉक मिहींपुरवा में आयोजित विधायक बलहा सरोज सोनकर ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने कहा कि इससे समाज में सर्वधर्म-संभाव एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा। रिसिया में मुख्य अतिथि डॉ. विश्वनाथ श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि श्रवण मित्तल, धर्मराज जायसवाल आदि मौजूद रहे। इस अवसर खंड विकास अधिकारी कैसरगंज रवि कुमार, पीआरओ कौशलेंद्र विक्रम सिंह, गौरव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुबेद वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप यादव, नीरज श्रीवास्तव, शिवसहाय सिंह, एआर कोआपरेटिव नवीन शुक्ला, संजय राव, ओम प्रकाश अवस्थी, गजेन्द्र सिंह, राम सतीश वर्मा, पूर्व प्रधान कौशलेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें