फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम टीम ने खंगाले दस्तावेज

Sun, 22 Nov 2015 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जननी सुरक्षा योजना घोटाले की जांच करने बहराइच पहुंची राष्ट्रीय हेल्थ मिशन (एनएचएम) की केंद्रीय टीम ने रविवार को दो सीएचसी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने भुगतान व लाभार्थियों के अभिलेखों को खंगाला। जरूरी दस्तावेज टीम ने कब्जे में भी लिया है। इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


फखरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन बौंडी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विधवा ननकई (60) को दस माह में पांच बार जननी सुरक्षा योजना का लाभ दिया गया। इस घोटाले को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया। इस सिलसिले में राष्ट्रीय हेल्थ मिशन की तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम रविवार को तेजवापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची।

इस दौरान देवीपाटन मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. उमाकांत वर्मा भी रहे। यहां अधीक्षक डॉ. सीबी यादव से जननी सुरक्षा योजना के अभिलेख तलब किए गए। इस दौरान स्टाफ नर्स अराधना पाठक, ज्योति शर्मा व उर्मिला यादव नदारद रहीं। टीम जरवल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रवाना हो गई।
विज्ञापन


टीम ने यहां भी आय व्यय रजिस्टर, प्रसव रजिस्टर का मिलान किया है। सूत्रों की मानें तो तेजवापुर व जरवल स्वास्थ्य केंद्रों पर भुगतान के संबंध में कई खामियां उजागर हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें