फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन की सूझबूझ से बची नवजात की जान

विज्ञापन
एंबुलेंस में नवजात का उपचार करते इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन।
विज्ञापन
बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी में भर्ती वंशपुरवा की बिटाना ने मंगलवार को एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद ही बच्ची की हालत बिगड़ गई। सांस लेने में दिक्कत और अत्यधिक कमजोरी को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन


आशा कार्यकर्ता सुकरून ने 102 सेवा पर कॉल कर एंबुलेंस की मांग की। सूचना मिलते ही एंबुलेंस लेकर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अर्जुन मणि और पायलट आशुतोष कुमार सीएचसी पहुंचे। अर्जुन मणि ने पूरी सतर्कता और सूझबूझ के साथ एंबुलेंस में उपलब्ध संसाधनों की मदद से ईआरसीपी के माध्यम से आपातकालीन उपचार शुरू किया। इसके बाद बच्ची को सुरक्षित रूप मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन की तत्परता से नवजात की जान बचाई जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें