फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए हैं नए लोग पुराने चले गए...

विज्ञापन
कैसरगंज में आयोजित कवि गोष्ठी व सम्मान समारोह में मौजूद अतिथि तथा कवि। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। नगर के हुकुम सिंह इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को विश्व हिंदी दिवस के मौके पर सामाजिक संस्थान सेवा क्लब व काव्य एवं साहित्य संस्था राब्ता के संयुक्त संयोजन में काव्य गोष्ठी तथा युवा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन सेवा क्लब के फाउंडर सदस्य वीपी सिंह एवं सेवा क्लब व राब्ता के सदस्य नीलेंद्र विक्रम सिंह की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह रहे। अध्यक्षता विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी ने की। शुरुआत कवि रिंकू सिंह ने सरस्वती वंदना से की।
विज्ञापन

हुकुम सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित कवि सम्मेलन में शिक्षक व कवि ओम प्रकाश गुप्ता ने पढ़ा, नई पेंशन की न चाह, अरे रे बाबा हां बाबा। कवि करम हुसैन ने पढ़ा, पेश करते हैं हम आज श्रद्धा सुमन, आज बस में नहीं मेरा विह्वल सा मन। हर्षित राज सोनी ने पढ़ा, हवा से सीखी है गुस्ताखी हमने, तुझे छुआ है तेरी इजाजत के बगैर। शिक्षक व कलमकार मोहम्मद हारुन मुरादाबादी ने पढ़ा, खुशबू फूटती है जख्मों से, दर्द की चांदनी मोअत्तर पर है।
शायर अहमद रजा बहराइची ने पढ़ा, दिल दुखाने के बजाय दिल को जीतेगा अगर, दहर में मशहूर ये अहमद रजा हो जाएगा। शायर जौकजर वली ने पढ़ा, किसी को छांव मिलती है, किसी को घाम मिलता है, जो मेहनत से नहीं डरता, उसे तो काम मिलता है। कवि शेखर श्रीवास्तव ने पढ़ा, क्रांतिकारियों के शब्दों का कुंज बना के लाया हूं, अपनी भारत माता की ताकत दिखाने आया हूं। शायर राज कौशल ने पढ़ा, क्या खूब मोहब्बत हुई थी उनसे, वो जख्म देते गए हम मोहब्बत करते गए।
विज्ञापन

कवि रवि सिंह विख्यात ने पढ़ा, सर्दी भी कैसा कहां ढा रही है, पूरे बदन में कंपकंपी ला रही है। कवि अजीत कुमार मौर्या ने पढ़ा, दुआएं साथ हों तो सफर अच्छा लगता है, मुस्कुराता हुआ हर एक बशर अच्छा लगता है। शिक्षक व कलमकार नीलेंद्र विक्रम सिंह ने पढ़ा, आए हैं नए लोग पुराने चले गए, यानी अदब के सारे खजाने चले गए। कवि वीरेंद्रनाथ ने पढ़ा, खुशमिजाज हैं गलियां भी मेरे गांव की, शहर में अब परिंदों के बसेरे नहीं मिलते।
सम्मेलन में कवि रत्नेश पाल, कवि रिंकू सिंह राज ने भी रचनाएं प्रस्तुत कीं। अंत में युवा कवियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर इंटरनेशनल योगा प्लेयर एक्सपर्ट अब्दुल हक, प्रशासनिक अधिकारी आनंद कुमार सिंह, प्रवक्ता ज्ञानचंद्र कनौजिया, लाल बहादुर मौर्या, अर्जुन सिंह, राम शंकर सरोज, रोहित पांडेय, दिनेश शर्मा, अधिवक्ता योगेंद्र मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजीत सिंह, महेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें