फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा की तस्करी में नेपाली युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
रुपईडीहा में एसएसबी और पुलिस द्वारा नशीली दवाओं के साथ पकड़ा गया नेपाली युवक। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। औषधि विभाग, एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को भारत नेपाल सीमा पर दवा की तस्करी करने के मामले में नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से ट्रेमाडाल नारकोटिक्स दवा बरामद हुई है, जिसकी कीमत एक लाख 32 हजार बताई जा रही है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के निरीक्षक राजू प्रसाद को रविवार को सूचना मिली की एक नेपाली युवक भारी मात्रा में ट्रेमाडाल नारकोटिक्स की दवा लेकर नेपाल जा रहा है। इस पर औषधि निरीक्षक ने स्थानीय पुलिस व एसएसबी की टीम के साथ भारत नेपाल सीमा पर रायबोझा चौकी के निकट गहन छानबीन शुरू कर दी।
इस दौरान रूपईडीहा से एक युवक भारी मात्रा में दवा की खेप लाता दिखाई दिया। टीम ने युवक को रोककर जांच की, तो भारी संख्या में ट्रेमाडाल नारकोटिक्स दवा बरामद हुई। टीम ने बरामद दवा को सीज कर नेपाली युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। औषधि निरीक्षक राजू प्रसाद ने बताया कि युवक नेपाल राष्ट्र के बांके जिले का निवासी बलिराम कान्दू है। सीज दवा की कीमत एक लाख 32 हजार के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें