रुपईडीहा में तस्कर के पास से बरामद पटाखे व बाइक। - स्रोत : विभाग
रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा पर रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मंगलवार तड़के पचपकड़ी गांव के पास पटाखों की खेप के साथ नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और 2,665 रुपये नेपाली मुद्रा भी बरामद हुई।
प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे गांव के बाहर मंदिर के पास जांच कर रही थी। उसी दौरान नेपाल के बांके जिले के नेपालगंज स्थित पचपोखरा वार्ड नंबर एक निवासी संजय कुमार लोध (29) को पकड़ा गया। तलाशी में पांच बोरियों और दो गत्तों में स्पिनर, टर्की क्रैकर्स, क्लासिक बम, मिनी बुलेट और फ्लावर पॉट समेत विभिन्न पटाखे मिले।
एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रुपईडीहा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।