फखरपुर। मंझौरा के धर्मसराय गांव निवासी रामबाबू (35) मंगलवार की शाम अपने बच्चों, पत्नी व परिजनों के साथ मेला देखने गए थे। वहां से लौटने के बाद रात में खाना खाकर वह पत्नी व बच्चों के साथ सो गए। देर रात उनकी पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने रामबाबू को साड़ी के फंदे से पंखे में लटका देखा। उनके शोर मचाने पर अन्य लोग भी वहां आ गए। रामबाबू के चाचा उदय प्रकाश ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।