फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतर्निया के जंगल में डटे नेपाली हाथी, लोगों में दहशत

विज्ञापन
कतर्नियाघाट संरक्षित वनक्षेत्र में घुसे नेपाली हाथी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगलों में हाथियों का झुंड डटा हुआ है। नेपाली हाथियों के झुंड ने एक दिन पूर्व भवानीपुर गांव में जमकर उत्पात मचाया था। हाथियों को देखकर जंगल से सटे गांवों के लोग दहशत में हैं। वन विभाग भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगलों में बुधवार देर शाम गेरुआ नदी को पार कर नेपाली हाथियों का एक झुंड पहुंच गया था। नेपाली हाथियों के झुंड ने कतर्निया के भवानीपुर गांव में दो घरों को तहस-नहस कर दिया था।
इसके बाद ग्रामीणों के हांका लगाने पर हाथियों का झुंड जंगल की ओर चला गया। लेकिन हाथियों का झुंड अभी तक नेपाल वापस नहीं लौटा है। हाथी कतर्निया के जंगलों में ही घूम रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत है। वन विभाग को सूचना दी गई है, लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर जांच करने के लिए नहीं लगाया गया है। आबादी की ओर घूम रहे नेपाली हाथियों के झुंड को देखकर ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें