फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सशस्त्र पुलिस ने सीमा पर शुरू की चेकिंग

Mon, 01 Aug 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीमा पर चाैकसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएसबी की तर्ज पर नेपाल सशस्त्र पुलिस ने चेकिंग शुरू की है। सीमा पार से आने-जाने वाले लोगों की सघन तलाशी ली जा रही है। बांके जिले के एसपी ने कहा कि मादक द्रव्य तस्करी और विस्फोटक पदार्थ की तस्करी पर अंकुश के लिए कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


भारत सरकार से समन्वय स्थापित कर सीमावर्ती अपराध पर शिकंजा कसा जाएगा। सघन तलाशी अभियान के लिए दो डॉग स्क्वायड दस्ते जमुनहा पुलिस चौकी नेपाल में तैनात किये गये हैं। भारत-नेपाल सीमा पर देशविरोधी तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए अभी तक भारत की ओर से सघन तलाशी अभियान चलता था।

नेपाल में महज औपचारिकता ही थी। लेकिन अरसे से सीमा पर बढ़ रहे मादक द्रव्य तस्करी और विस्फोटक पदार्थों की आवाजाही पर अंकुश के लिए अब नेपाल सुरक्षा तंत्र ने सीमा की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया है। भारतीय क्षेत्र में एसएसबी की तर्ज पर हो रही चेकिंग की शुरुआत नेपाल में सोमवार से हुई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बांके टेक प्रसाद राई ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर बहराइच जिले से सटी नेपाल की 11 पुलिस चौकियां सीमा पर स्थापित हैं। इन सभी चौकियों पर दो-दो प्रशिक्षित डॉग स्क्वायड दस्ते, मेटल डिटेक्टर व अन्य अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किये गये हैं।

एसपी की मौजूदगी में रुपईडीहा से सटे जमुनहा पुलिस चौकी पर तैनात किये गये प्रशिक्षित डॉग जमुना और गोसी ने यात्रियों के बैगों को खंगाला। हैंडलर बासुदेव शिवेदी समेत पुलिस बल के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें