फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एनसीसी कैडेट्स ने सीखे फायरिंग के गुर

Mon, 01 Sep 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
एनसीसी कैंप में फायरिंग का प्रदर्शन करतीं कैडेट्स। - स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
रुपईडीहा। लॉर्ड बुद्धा पीजी कॉलेज में सीएटीसी-161 एनसीसी शिविर के सातवें दिन रविवार को कैडेट्स ने सैन्य प्रशिक्षण के साथ फायरिंग के गुर सीखे। कैंप कमांडेंट कर्नल एपीएस पटवाल के निर्देशन व कॉलेज के सचिव डॉ. आर यशपाल के संयोजन में फायरिंग के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


रविवार सुबह का सत्र ड्रिल से शुरू हुआ, जिसमें कैडेट्स को सलाम एवं अन्य फील्ड प्रशिक्षण दिया गया। अल्फा कंपनी में सीएचएम रामकिशोर ने आर्म्ड फोर्स में सैन्य प्रशिक्षण से जुड़ी क्लास ली और रैंक व कैडेट्स को मिलने वाली जिम्मेदारियों की जानकारी दी।

चार्ली कंपनी में हवलदार महेंद्र ने फील्ड क्रॉफ्ट, बैटल क्रॉफ्ट के अंतर्गत फील्ड सिग्नल पर प्रकाश डाला। सीनियर कैडेट्स को वेपन ट्रेनिंग के अंतर्गत हवलदार हेम पुन्न ने बंकर को तोड़ने और इमरजेंसी अटैक का अभ्यास कराया।
विज्ञापन


सीनियर गर्ल्स कैडेट्स को सीएचएम कपिल ने मैप रीडिंग सिखाई, जिसमें मानचित्र के प्रकार और सांकेतिकों की जानकारी दी गई।

दूसरे सत्र में पहले फायरिंग हुई, उसके बाद विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी कंपनियों के कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शाम को कैडेट्स को प्रोजेक्टर के माध्यम से फिल्म दिखाई गई। कैंप कमांडेंट के अनुसार पहली सितंबर को कैडेट्स इमरजेंसी में आतंकवादी कैंप पर अटैक करने का डेमो (मॉक ड्रिल) प्रस्तुत करेंगे। इसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें