फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ब्राजील में दम दिखाएंगी नव्या सिंह

Sun, 29 Nov 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नव्या सिंह।
विज्ञापन
बहराइच। जिले की ताइक्वांडो खिलाड़ी नव्या सिंह का चयन ब्राजील में होने वाली वर्ल्ड स्कूल गेम्स (आईएसएफ जिम्नेजिएड) 2026 के लिए हुआ है। वह तीन से आठ दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-68 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन


सिविल लाइन निवासी नव्या लखनऊ स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई एनसीओई) की ओर से खेलती हैं। कोच मनीष कुमार बघेल ने बताया कि नव्या ने अरुणाचल प्रदेश में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था।

इसके बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 13 से 21 सितंबर तक हुई चयन प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन


नव्या की इस उपलब्धि से परिवार, कोच और साथी खिलाड़ियों में खुशी है। जिले के खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए ब्राजील में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें