फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सूची से कटे 5.42 लाख मतदाताओं के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिले में अनंतिम मतदाता सूची का मंगलवार को प्रकाशन कर दिया गया। इस बार सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने को लेकर मतदाताओं में चर्चा तेज रही। सातों विधानसभाओं के 2981 बूथों पर बीएलओ ने मतदाता सूची पढ़कर सुनाई। जांच और मैपिंग के दौरान जिले की सात विधानसभाओं में कुल 26,48,344 मतदाताओं की सूची का सत्यापन किया गया। इसमें से 5,42,145 मतदाताओं के नाम मृतक, स्थानांतरित, डुप्लीकेट या लापता पाए जाने पर मतदाता सूची से बाहर कर दिए गए। यह संख्या अब तक के पुनरीक्षण में सबसे अधिक मानी जा रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि 19,52,017 मतदाताओं की मैपिंग पूरी कर ली गई है। इनका सत्यापन वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर पते, पहचान और अन्य विवरणों के भौतिक परीक्षण से किया गया। वहीं 1,54,209 मतदाता ऐसे हैं जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी, क्योंकि इनके या इनके माता-पिता, दादा-दादी अथवा नाना-नानी के नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं मिले। इन सबको नोटिस जारी किए जाएंगे।
डीएम ने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम अनंतिम सूची में नहीं हैं, वे अब भी फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। इसके लिए तहसीलों में बीएलओ को सूची उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लेखपालों को मतदाता सूची सुपुर्द की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 6 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि एसआईआर के तहत अनंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सभी विधानसभाओं में बूथों पर सूची पढ़कर सुनाई गई है। जिनके नाम सूची में नहीं हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय रहते आवेदन करें, ताकि अंतिम सूची में नाम जोड़ा जा सके।
विज्ञापन


एसआईआर मतदाता सूची की स्थिति (अनंतिम)
कुल सत्यापित मतदाता
26,48,344
मैपिंग पूर्ण मतदाता
19,52,017
सूची से हटाए गए मतदाता
5,42,145
मैपिंग न हो पाने वाले मतदाता 1,54,209
कुल मतदान केंद्र (बूथ)
2981
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें