बहराइच। कोतवाली देहात के चिलवरिया बाजार निवासी मानस जायसवाल मंगलवार शाम दो साथियों के साथ जा रहे थे, तभी मांझा उनकी ठुड्डी में फंस गया और चेहरा बुरी तरह कट गया। साथियों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। जिले में पहले भी चाइनीज मांझे से एक युवक की मौत और कई के घायल होने के मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद भी इसकी बिक्री पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी है।