पूछताछ के बाद अपने साथ ले गई
टीम ने पूछताछ के समय होटल के मुख्य द्वार को बंद करवा दिया और किसी को भी अन्दर नहीं जाने दिया गया। स्थानीय लोगों की चर्चा के अनुसार दोनों के पास चार बैग भी थे। सीओ नानपारा प्रदुम्न सिंह ने बताया दो युवकों को यूपी एटीएस टीम पूछताछ के बाद अपने साथ ले गई है। युवक क्यों पकड़े गए और उनसे क्या पूछताछ की गई, कोई जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ेंः- UP By Election 2024: सीएम योगी का सपा पर वार, बोले-अतीक और मुख्तार थे इनके शागिर्द, BJP आई तो राम नाम हुआ सत्य
चिटफंड हवाला कारोबार से तार जुड़े होने की आशंका
वहीं स्थानीय लोगों की चर्चा के अनुसार पकड़े गए युवक चिटफंड हवाला कारोबार से जुड़े हो सकते है। उनके पास चार बैग भी थे। एटीएस बैग समेत युवकों को अपने साथ ले गई। इसके अलावा पकड़े गए दोनों युवकों के देशी विरोधी गतिविधियाें में भी शामिल होने की चर्चा की जा रही है। जहां से यह उठाए गए वहां से चंद कदमों की दूरी पर नेपाल सीमा है। ऐसे में यह कौन है इसको लेकर कई तरह के सवाल स्थानीय लोगों के स्तर से उठाए जा रहे है।