फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नगरोदय योजना से स्मार्ट बनेगा बहराइच

Fri, 24 Oct 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में​ ​स्थित स्टीलगंज तालाब का होगा सुंदरीकरण। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। पिछड़े जनपदों में शुमार बहराइच अब स्मार्ट सिटी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नगर पालिका परिषद द्वारा तैयार प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। परियोजना के लिए 21 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। अब नगर पालिका प्रशासन की ओर से प्रेजेंटेशन के बाद बजट अवमुक्त होने के साथ कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन




बहराइच शहर लगभग 34 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, इसकी आबादी पांच लाख से अधिक है। हालांकि, अब तक शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा नहीं मिल सका है। नगर पालिका प्रशासन ने पहली बार 15 प्रतिशत अधिक कर वसूली करके शहर को मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना में शामिल करवाया।


अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह ने बताया कि नगरोदय योजना के तहत शहर का कायाकल्प होगा। योजना के तहत जलनिगम परिसर में बहुउद्देश्यीय भवन और ओपन जिम का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा रायपुर राजा मोहल्ले में स्ट्रीट फूड हब का निर्माण होगा। शहर के ऐतिहासिक स्थलों में शामिल स्टील गंज तालाब का सुंदरीकरण और घंटाघर पार्क का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि श्याम करन टेकरीवाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर की समग्र संरचना और बुनियादी सुविधाओं को महानगरों के स्तर पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के पूरा होने के बाद बहराइच शहर की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी।

शहर के लोग आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठाएंगे, सड़कें सुरक्षित और सुव्यवस्थित होंगी, पार्क विकसित होंगे, ड्रेनेज और बिजली व्यवस्था बेहतर होगी और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से नागरिकों का जीवन आसान और सुलभ बनेगा।
विज्ञापन





परियोजना में शामिल हैं ये प्रमुख कार्य


- शहर के मुख्य और सहायक मार्गों का चौड़ीकरण और फुटपाथ निर्माण।
- सार्वजनिक पार्क और खेल क्षेत्र, बच्चों के लिए ओपन जिम और खेल उपकरण।
- ऐतिहासिक स्टील गंज तालाब और घंटाघर पार्क का सुंदरीकरण।
- बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण, जिसमें नागरिक सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे।
- स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग, एलईडी लाइट, सौर ऊर्जा आधारित लाइट व्यवस्था।
- आधुनिक ड्रेनेज और वर्षा जल निकासी प्रणाली का निर्माण।
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए स्मार्ट बिन।
- सार्वजनिक शौचालयों और स्वास्थ्य कियोस्क का निर्माण।
- महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष सुरक्षा और सुविधाएं।
- सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा, स्मार्ट पोल और आपातकालीन हेल्पलाइन
- सार्वजनिक स्थलों पर बैठने व सामुदायिक गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधाएं।
- सड़क किनारे पार्किंग की व्यवस्था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें